वास्तु : कन्या प्राप्ति के लिए रोपें जामुन का पौधा

वास्तु : कन्या प्राप्ति के लिए रोपें जामुन का पौधा



जीवन में पेड़-पौधों का विशेष महत्‍व है। पेड़-पौधों को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रहता है। वास्तु में पेड़-पौधों का विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु के अनुरूप लगे पेड़-पौधे सुख और समृद्धि प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। तुलसी का पौधा बहुत पवित्र एवं पूजनीय माना गया है। यह वातावरण को शुद्ध रखता है। कन्‍या के रूप में सौभाग्‍य चाहते हैं तो जामुन का पौधा रोपें। संतान सुख की कामना हो तो पलाश का पेड़ लगाएं। कांटेदार वृक्ष घर के पास होने से शत्रु का भय बना रहता है। दूध वाले पौधे या वृक्ष घर के पास होने से धन का नाश होता है। जलाशय के पास पीपल का वृक्ष हो तो मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती हैं और जो व्‍यक्ति जलाशय के पास पीपल का पौधरोपण करता है उसे पुण्‍य की प्राप्ति होती है। फल वाले वृक्ष की लकड़ी का प्रयोग घर में नहीं करना चाहिए। नीम का पेड़ लगाने से आयु में वृद्धि होती है। नीम का पेड़ लगाने से सूर्यदेव की कृपा प्राप्‍त होती है। अशोक का वृक्ष लगाने से शोक से मुक्ति मिलती है। कोई भी पौधा घर के मुख्य द्वार के सामने न रोपें। ऐसा करने से बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। भवन निर्माण के पहले यह भी देख लें कि भूमि पर वृक्ष, झाड़ी, घास, कांटेदार वृक्ष आदि न हों। जिस भूमि पर पपीता, आंवला, अमरूद, अनार, पलाश के वृक्ष हों वह भूमि, वास्तुशास्त्र में श्रेष्ठ बताई गई है। जहां पीपल का पेड़ हो वहां घर का निर्माण नहीं करना चाहिए। केले के पौधे को संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। मनी प्लांट का पौधा धन संबंधित लाभ प्रदान करता है।



Popular posts
52 जिलों में सख्ती में लॉक डाउन के दौरान अब होने लगी सख्ती, लोगों से अपने घरों में ही रहने और सोशल डिस्टेंस बनाये रखने की अपील
Image
दिग्विजय ने धमकी भरे फोन आने पर मोबाइल बंद किया; ट्वीटर पर कॉल करने वालों के नंबर शेयर किए, डीजीपी से शिकायत की
Image
मोदी की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में शिवराज बोले / 'संक्रमण से बचाने डेडीकेटेड हाॅस्पिटल की व्यवस्था; 2000 पीपीई किट्स रोजाना हो रही तैयार'
सरकार का अहम फैसला, बड़ी संख्या में होगी डॉक्टर्स और नर्स की भर्ती, निलंबित डॉक्टरों की बहाली के निर्देश
Image
कोरोनावायरस / दूसरे जमाती का भी पता चला, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया, संपर्क में आए 11 लोग भी 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन
Image