सर्दी का एक और दाैर 7-8 से, रात का पारा 10 डिग्री के नीचे
फरवरी में ठंड के दाैर जारी रहने का सिलसिला बना रह सकता है
भाेपाल । शहर में पिछले तीन दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन का तापमान लगातार सामान्य से कम है अाैर रात में पारा तीन दिन से 10 डिग्री से नीचे है। माैसम वैज्ञानिकाें का कहना है कि 7- 8 फरवरी से एेसा ही ठंड का एक दाैर अाैर अाने का अनुमान हैं। माैसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा कहते हैं कि मिल रहे ट्रेंड के अनुसार फरवरी में ठंड के दाैर जारी रहने का सिलसिला बना रह सकता है।
शनिवार काे फरवरी के पहले दिन शहर में काेल्ड-डे रहा था। दूसरे दिन भी दिन अाैर रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। माैसम केंद्र के अनुसार भाेपाल में फरवरी में भी ठंड का सिलसिला बना रहता है। पिछले साल भी फरवरी में खासी ठंड पड़ी थी। पिछले वर्ष 9 फरवरी काे रात का तापमान 5.8 डिग्री पर पहुंच गया था। रविवार शाम 5:30 से रात 8:30 बजे तक तीन घंटे में पारा 4 डिग्री लुढ़का। माैसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि शाम 5:30 बजे पारा 20 डिग्री पर था जाे रात 8:30 बजे 16 डिग्री पर अा गया था।
रात के तापमान में ऐसा अंतर
- 19 फरवरी - 10.2 डिग्री रात - 2010
- 9 फरवरी - 5.8 डिग्री रात - 2019
उत्तर में लगातार बर्फबारी
- इस बार उत्तर में बर्फबारी लगातार हाे रही है।
- ऐसे सिस्टम बन रहे हैं, जिनसे प्रदेश में बारिश- बादल, अाेले गिरने का माैसम बार-बार बन रहा है।
- हमारे यहां ठंड के लिए दाे सबसे जरूरी फैक्टर वेस्टर्न डिस्टरबेंस की फ्रिक्वेंसी ज्यादा है अाैर उत्तर से सर्द हवा के अाने का ट्रेंड बरकरार है।
शहर में फरवरी में ठंड का ट्रेंड
- 2010 से 2019 तक 11 सालाें में 5 बार रात का सबसे कम तापमान 5.8 से 8.7 डिग्री तक रहा।
- पहले पखवाड़े में दिन-रात में ठंडक बनी रहती है।
- पिछले 11 वर्षाें में 3 बार दूसरे पखवाड़े में भी रात का तापमान 10 डिग्री के अासपास पहुंचा।