बूथ पर भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन को मजबूती दे कार्यकर्ता: राजू बाथम


बूथ पर भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन को मजबूती दे कार्यकर्ता: राजू बाथम






भाजपा जिला अध्यक्ष ने ली मंडल की बैठकें
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजू बाथम के मंडल प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत आज करैरा विधानसभा के पांचों मंडल एवं पिछोर के भौंती, पिछोर, खनियाधाना, करैरा, दिनारा, सिरसौद करई एवं नरवर में मंडल बैठकें आयोजित की गई बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि संगठन की प्रथम इकाई बूथ समिति होती है बूथ समिति को अपने बूथ पर सक्रियता के साथ कार्य करते हुए बूथ पर निवासरत सभी भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संरचना के आधार पर हमें भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति से अवगत कराते हुए पहले हमें बूथ पर निवासरत लोगों को सदस्य बनाना है और फि र उनको भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता व पदाधिकारी बनाकर संगठन को मजबूती प्रदान करना है हमें संगठन के निर्देश अनुसार प्रत्येक कार्यक्रम की इकाई बूथ को मानकर बूथ जीता चुनाव जीता के सिद्धांत को अपना कर भाजपा को मजबूती प्रदान करेंगे। श्री बाथम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की आगामी कार्यक्रम सक्रिय सदस्यता, आजीवन सहयोग निधिए 11 फ रवरी को समर्पण दिवस एवं सभी कार्यक्रम हमें पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ क्रियान्वित करते हुए अपने मंडल में संगठन को मजबूत करना है। मण्डल बैठकों में भारतीय जनता पार्टी के मंडल में निवासरत कार्यकर्ता पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।



Popular posts
52 जिलों में सख्ती में लॉक डाउन के दौरान अब होने लगी सख्ती, लोगों से अपने घरों में ही रहने और सोशल डिस्टेंस बनाये रखने की अपील
Image
दिग्विजय ने धमकी भरे फोन आने पर मोबाइल बंद किया; ट्वीटर पर कॉल करने वालों के नंबर शेयर किए, डीजीपी से शिकायत की
Image
मोदी की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में शिवराज बोले / 'संक्रमण से बचाने डेडीकेटेड हाॅस्पिटल की व्यवस्था; 2000 पीपीई किट्स रोजाना हो रही तैयार'
सरकार का अहम फैसला, बड़ी संख्या में होगी डॉक्टर्स और नर्स की भर्ती, निलंबित डॉक्टरों की बहाली के निर्देश
Image
कोरोनावायरस / दूसरे जमाती का भी पता चला, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया, संपर्क में आए 11 लोग भी 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन
Image